रंजिश में कुत्ता से कटवाया,इधर पत्नी ने पति की उंगली तोड़ी, FIR दर्ज

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : पुराने रंजिश को भुनाने के लिए एक युवक ने दूसरे युवक पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया।
प्रार्थी किशन पटेल दादरखुर्द नीचे मोहल्ला बजरंग चौक में रहता है व मजदूरी का काम करता है। 14 जनवरी को वह रात्रि 8.15 बजे अनिल पटेल के घर पास बैठा था। वहां उसके साथ सत्या यादव व अनिल पटेल भी बैठे थे तभी मनोज पटेल के पालतू कुत्ते को मनोज का छोटे भाई बबलू लेकर आया और पुरानी रंजिश को लेकर अपने पालतू काला रंग के कुत्ता को किशन की तरफ छोड़ दिया। कुत्ता ने किशन के दाहिना हाथ व दाहिना पैर में काट दिया।मामले में किशन पटेल की रिपोर्ट पर आरोपी बबलू पटेल के विरुद्ध धारा 291-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

👉🏻 पत्नी ने उंगली तोड़ी,डंडे से मारा,बच्चों सहित सारा सामान लेकर चली गई

दूसरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।शैलेन्द्र कुमार किराये के मकान में रहता है व एन.टी.पी.सी. में ठेका कंपनी में कार्य करता है। उसके जुड़वा बच्चे हैं। वह रात्रि लगभग 7:30 बजे एन.टी.पी.सी. गेट के पास अपने दोस्त के साथ था कि उसी समय पत्नि ने फोन कर घर बुलाई। दोस्तो के साथ घर पहुँचने पर उसने 10 माह की बेटी को गोद में देकर कहने लगी कि मैं दोनो बच्चों को एक साथ नहीं पाल सकती हूँ। तुम घर में खाना बनाने वाली, बर्तन धोने वाली बाई को रखों नहीं तो मैं अपने मायके चली जाउंगी। जिसका विरोध करते हुए पति ने कहा कि, मै ठेका कंपनी में काम करता हूँ इतना खर्चा नहीं उठा पाउंगा। पहले मम्मी-पापा के साथ थे तब तुमको आराम था, मम्मी-पापा से मारपीट करके घर से निकल कर यहां किराये के मकान में हो, तो अच्छा लग रहा है, बातें सुनकर भडकते हुए गालियां देकर धक्का दे दी, बेटी को संभाल ही रहा था तो पत्नी ने पति के बाएं हाथ की चीनी उंगली को मोड़कर तोड़ दी और डंडे से पीठ में मारपीट की।

उस समय दोनो दोस्त बीच-बचाव किये। जब पति शिकायत करने दर्री थाना गया तब अस्पताल में एक्स-रे कराया गया जिसमें चीनी अंगुली के हड्डी को बैठाकर कच्चा प्लास्टर किये हैं। उसी दौरान सास भारती बाई राठौर घर आकर पत्नि सहित दोनो बच्चों को लेकर चली गई और पति के सामान को छोड़कर घर का लगभग सारा सामान जैसे-किचन का पूरा बर्तन, गैस चूल्हा, सिलेन्डर, बेडशीट, 06-07 कम्बल, अपना गहना लेकर चली गई है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नि अत्यधिक गुस्सैली स्वभाव की है, बात-बात पर लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच करती है, आत्महत्या करके घरवालों को फंसाने की धमकी देती है। माता-पिता के साथ भी कई बार हाथापाई कर चुकी है, जिसकी शिकायत थाना दर्री में किये हैं। शैलेन्‍द्र की रिपोर्ट पर आरोपिया पत्नी के विरुद्ध धारा 115(2), 296-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Latest News

19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी…

जांजगीर-चांपा (आधार स्तम्भ) :  जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नगर पंचायत राहौद में एक नवविवाहित...

More Articles Like This

- Advertisement -