फाटक पर गर्डर डि-लांचिंग का होगा काम, छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को तीन दिन के लिए कैंसिल

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  बिलासपुर रेल मंडल में समपार फाटक पर गर्डर डि-लांचिंग का काम होगा, जिसके छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को तीन दिन के लिए कैंसिल किया गया है। इस काम की वजह से 23 से 25 जनवरी तक बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन तीन दिन तक नहीं चलेंगी। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

बिलासपुर रेल मंडल के जांजगीर नैला-चांपा सेक्शनों के बीच 672/27-673/02 में स्थित समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) में गर्डर डि-लांचिंग के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेगी। रेलवे ने इससे यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 23 एवं 25 जनवरी को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23 एवं 25 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23 एवं 25 जनवरी को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी
  • 22 एवं 24 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23 एवं 25 जनवरी को कोरबा से चलने वाली 68731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 23 एवं 25 जनवरी को बिलासपुर से चलने वाली 68732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
    बीच में रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां
  • 23 एवं 25 जनवरी को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
  • 23 एवं 25 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -