पत्नी मायके में,लाने पर दोस्त को ऐतराज,पति से मारपीट,आरोपी दोस्त बोला– “पत्नी के मायके बार-बार क्यों जाता है?”

Must Read

कोरबा-पसान(आधार स्तंभ) :  प्रेम विवाह के बाद पत्नी के मायके चले जाने से परेशान पति जब उसे वापस लाने की कोशिश कर रहा था, तो उसके ही दोस्त को यह नागवार गुजर गया। आरोप है कि दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी और गला दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम बहरीझोरखी निवासी सुकसेन केरकेट्टा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने करीब 7-8 माह पहले ग्राम कटकोना निवासी ज्योति मिंज से प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ रह रहे थे। इस दौरान उसके गांव के दोस्त रामदुलार का घर आना-जाना था और इसी बीच उसकी दोस्ती सुकसेन की पत्नी से भी हो गई।

करीब दो माह पहले पत्नी मायके चली गई। सुकसेन का कहना है कि वह उसे वापस लाने दो-तीन बार कटकोना गया, लेकिन पत्नी नहीं लौटी।

आरोप है कि 19 जुलाई की शाम करीब 5 बजे रामदुलार अपने भाई रामकुमार के साथ उसके घर पहुंचा और ताना मारते हुए कहा, “ज्योति को लेने बार-बार क्यों जाता है?” इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने गले में दर्द होने की शिकायत भी की है।

पसान पुलिस ने सुकसेन केरकेट्टा की शिकायत पर आरोपी रामदुलार और रामकुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -