डैम के पास मिली अज्ञात युवती की नग्न लाश गला रेतकर पत्थर से कुचला चेहरा…

Must Read

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तुमिडीह स्थित डैम के किनारे जंगल में एक 20-25 वर्षीय अज्ञात युवती की नग्न लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्यारों ने वारदात को इतनी बेदर्दी से अंजाम दिया है कि देखने वालों की रूह कांप जाए। प्रथम दृष्टया यह एक सुनियोजित और नृशंस हत्या का मामला लग रहा है। मंगलवार को डैम किनारे एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े होने की खबर गांव वालों को लगी, वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने बिना कोई देरी किए इसकी सूचना तत्काल पूंजीपथरा पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राम किंकर अपनी पुलिस टीम के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इस खौफनाक वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को अपने घेरे में लेकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भिजवा दिया है। मृतका के शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि दरिंदों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से कपड़ों को आसपास कहीं फेंक दिया होगा या नष्ट कर दिया होगा। पुलिस जांच में पता चला है कि युवती के गले पर किसी धारदार हथियार से वार के गहरे निशान हैं।

इसके अलावा, मृतका की शिनाख्त न हो सके, इसलिए हत्यारों ने उसके चेहरे को किसी भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है। पूंजीपथरा पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है। इसके लिए जिले और आसपास के सभी थाना क्षेत्रों में मृतका की हुलिया और घटना की जानकारी भेज दी गई है। गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Latest News

नर्सिंग-कॉलेजों में 100% महिला-आरक्षण, स्वास्थ्य-पीएससी सचिव को अवमानना नोटिस फैसले के तीन साल बाद भी अमल नहीं…

बिलासपुर (आधार स्तंभ) :  हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 100% महिला आरक्षण को असंवैधानिक करार देकर निरस्त कर दिया...

More Articles Like This

- Advertisement -