जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

Must Read

रायगढ़(आधार स्तम्भ) :  जिले के थाना छाल क्षेत्र के ग्राम बेहरामार में जमीन विवाद से उपजे एक जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने महज चंद घंटों में खुलासा कर दिया। वृद्ध महिला केवला बाई राठिया की चचेरे भाई आशन राठिया ने हाथ-मुक्कों व लात-घूसों से हत्या कर शव को मोटरसाइकिल पर लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया था।22 अप्रैल को बेहरामार निवासी लोकनाथ राठिया ने थाना छाल में अपनी मां केवला बाई के 4-5 दिनों से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

उन्होंने चचेरे भाई आशन पर जमीन बंटवारे व बिक्री को लेकर अनहोनी की आशंका जताई। उधर, बेहरामार-जामपाली पगडंडी मार्ग के जंगल में दुर्गंध की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। झाड़ियों के बीच गड्ढे से सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जो केवला बाई का ही था। जांच में सामने आया कि 18 अप्रैल को महुआ बीनने के दौरान आरोपी आशन ने जमीन बेचने के विवाद पर मृतिका पर हमला बोला।

क्रूरता से पिटाई करने से उसकी मौत हो गई। शव छिपाने के लिए आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल पर लादकर जंगल फेंक दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में वैज्ञानिक विवेचना व सघन पूछताछ हुई। संदेही आशन टूट गया और अपराध कबूल लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व ऋण पुस्तिका बरामद की गई। 36 वर्षीय आशन राठिया पिता भक्तुराम राठिया निवासी बेहरामार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, “जमीन विवाद या पारिवारिक रंजिश का हिंसा से हल नहीं। जघन्य अपराधियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

Latest News

अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे बड़ा हादसा, पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचा परिवार

अकलतरा(आधार स्तंभ) :  अकलतरा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पामगढ़ से शादी समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -