डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश हेतु 11 अप्रैल 2025 तक कर सकते है आवेदन

Must Read

कोरबा 24 मार्च 2025/ व्यापम द्वारा राज्य के सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठयक्रमां में प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट सीजी पीपीटी आयोजित की जाती है। शासकीय पॉलिटेक्निक कोरबा एवं राज्य के अन्य पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन 13 मार्च 2025 प्रारंभ है जिसकी अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025, एडमिट कार्ड जारी 22 अप्रैल 2025 एवं परीक्षा तिथि 1 मई 2025 निर्धारित है। परीक्षा का प्रारूप ऑफलाइन होगा जिसकी अवधि 3 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा। अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। साथ ही अधिक जानकारी हेतु शासकीय पॉलिटेक्निक, कोरबा में संपर्क कर सकते है।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -