WRS कॉलोनी में हत्या, पत्थर से कुचलकर वारदात को दिया गया अंजाम…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  बीती रात नृशंस तरीके से युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना डब्लू आर एस कालोनी के सुनसान इलाके में हुई। रात 11.30 बजे के बाद को सूचना मिलने पर खमतराई पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। इसमें डॉग स्क्वाड और एफ‌एस‌एल की मदद ली गई। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर मृतक के साथ संघर्ष के निशान और एक पत्थर मिला है। आरोपियों ने मृतक के सिर और चेहरे को बड़ी बेदर्दी से कुचल कर क्षत विक्षत किया है। घटना स्थल पर हजारों टन मलबा डंप किया जा रहा है।

जो रायपुर रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण योजना के तहत स्टेशन परिसर से निकाला जा रहा है। यही पर इसके ठेकेदार का आफिस भी है। वहां के एक कर्मचारी ने अपने आफिस के पीछे लाश देख कर ठेकेदार को सूचना दी। ठेकेदार ने आरपीएफ और फिर खमतराई पुलिस को दी। इसके बाद एडीसीपी गौरव मंडल ने टीम के साथ पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उसके दाहिने हाथ में गोदना से आरके सारथी लिखा है। पुलिस ने रात ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान और उसके साथ किसी पुरानी रंजिश रखने वालों की तलाश कर रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -