WRS कॉलोनी के तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश, हत्या-हादसा या आत्महत्या…जाँच जारी

Must Read

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत WRS कॉलोनी स्थित तालाब में मंगलवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। घटनास्थल से युवती का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।मामले की सूचना मिलते ही DCP नॉर्थ, ACP उरला, FSL की टीम और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या—तीनों संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Latest News

चाकूबाजी सेंदरी में दो युवकों पर हमला, एक रायपुर रेफर सरकंडा में स्कूली छात्र को मारा चाकू…

बिलासपुर,(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, स्कूली छात्रों...

More Articles Like This

- Advertisement -