मैनपाट हादसे में महिला की मौत, राज्यपाल का दौरा अचानक रद्द

Must Read

सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के सरगुजा प्रवास के दौरान मैनपाट में उनके काफिले की वाहन से टकराकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद राज्यपाल ने अपने सरगुजा में आज के कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है और रायपुर रवाना हो गए हैं। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है

- Advertisement -

घटना गुरुवार शाम पर्यटन स्थल उल्टापानी के पास हुई। राज्यपाल की सुरक्षा में लगी फॉलो वाहन की चपेट में आकर सुन्नी मझवार (55)गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर अवस्था में उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।

Latest News

खबर का असर, एस डी ओ सहित जांच टीम पहुँची नवापारा समिति, सावित्री अजय कंवर ने किया था शिकायत

करतला(आधार स्तंभ) : आदिवासी सेवा सहकारी समिति नवापारा (रामपुर) किये जा रहे खाद वितरण में अनियमितता पर आज जांच...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -