ओलों की बरसात से छत्तीसगढ़ में शिमला जैसा नज़ारा, फसलें हुईं प्रभावित

Must Read

रायपुर. छत्तीसगढ़ का कोंडागांव आज अचानक शिमला बन गया. वो इसलिए क्योंकि यहां करीब 40 मिनट तक लगातार ओले गिरे. कोंडागांव के गितेश गांधी ने लल्लूराम को वहां की तस्वीरें और वीडियो उपलब्ध कराई. उन्होंने बताया कि करीब 40 मिनट तक कोंडागांव में जमकर ओले गिरे और दिखने में ये देसी आलू जैसे थे.

तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. ओलों की मार से खेतों में खड़ी मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ है. किसानों ने बताया कि इस समय मक्के की फसल तैयार थी, ऐसे में पौधों का गिरना सीधे तौर पर उनके मेहनत पर पानी फेर सकता है. रबी फसलों के भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. मौसम की इस मार से न सिर्फ खेती प्रभावित हुई है, बल्कि आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया. तेज हवा, ओले और बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. हालांकि तापमान में गिरावट से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन इसका खामियाजा किसानों को भारी नुकसान के रूप में चुकाना पड़ सकता है.

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -