ग्राम पंचायत अलगीडांड में सरकारी चावल चोरी करते पकड़े गए शातिर चोर

Must Read

कोरबा-पाली। पाली विकासखण्ड में ग्राम पंचायत अलगीडांड के पंचायत भवन में रखे सरकारी राशन के चावल की चोरी की गई। चोरी का प्रयास करने वाले आदतन शातिर चोरों को ग्रामीणों ने रतजगा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया।
पिछले कई दिनों से पंचायत भवन का ताला तोड़कर सरकारी चावल व चना की चोरी हो रही थी। गांव वाले इससे परेशान थे। सरपंच ने ग्रामीणों के साथ पाली पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी। गांव वाले अपने स्तर पर शातिर चोर को पकड़ने में लगे थे। इस बीच फिर गरीबों को मिलने वाली सरकारी चावल पर चोरों की नीयत बिगड़ी और रविवार की रात चोरी को अंजाम दिया जा रहा था। इस बीच ग्रामीणों द्वारा चोरों को शनिवार-रविवार की मध्य रात करीब 2.30 बजे पकड़ लिया गया। पंचायत भवन में ये चोर खिड़की को तोड़कर अंदर घुसकर चांवल निकालकर स्कूटी और बाईक में लाद लाद कर पाली ला रहे थे। इसकी भनक लगते ही देर रात गांव वालों ने मोबाइल फोन के माध्यम एक-दूसरे को सूचित करते हुए घेराबंदी किया और चोरों को स्कूटी क्रमांक CG 12 BJ 4339 और बाईक क्रमांक CG 12 BP 1204 में चांवल की बोरी लादकर ले जाते पकड़ लिया।

Latest News

राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

  कोरबा,(आधार स्तंभ) :  30.03.2026 को प्रार्थीया कु० पूनम राय पिता धिरेन्द्र राय उम्र 24 साल सा० बाल विहार स्कुल...

More Articles Like This

- Advertisement -