छत्तीसगढ़ में आज से तापमान में गिरावट, 2 जनवरी तक रहेगा ठंडा मौसम

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आज से राज्य में तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शनिवार को प्रदेश में रायपुर सहित कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिससे ठंडक बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना से इनकार किया है। आज से मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। बलरामपुर में सबसे कम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी की ऊंचाई पर बने इस विक्षोभ के प्रभाव से ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है। यह धुरी समुद्र तल से 9.1 किमी की ऊंचाई पर अक्षांश 17°N के उत्तर में देशांतर 72°E के साथ चल रही है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -