CG में दर्दनाक हादसा : 11 KV तार की चपेट में आने से छात्र की मौत

Must Read

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक स्कूली छात्र की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई है. यह घटना मरवाही थाना क्षेत्र के नरौर गांव की है. बताया जा रहा है कि रविवार छुट्टी के दिन छात्र स्कूल की छत पर अकेले चढ़कर खेल रहा था.

इसी दौरान वह 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गया. तेज झटका लगते ही मौके पर छात्र की मौत हो गई. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी गई है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार की छुट्टी के दिन 10 वर्षिय संतोष ओट्टी खेलने के लिए अकेले स्कूल की छत पर पेड़ के सहारे चढ़ गया. संतोष इसी स्कूल के 7वीं कक्षा का छात्र था. खेलते-खेलते छात्र संतोष 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -