सड़क बना रंगमंच! बारिश में अर्द्धनग्न होकर ‘ड्रामा’ करता दिखा झाड़-फूंक वाला बाबा

Must Read

बलरामपुर। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच वाड्रफनगर के करमडीहा गांव में उस वक्त अजीबोगरीब माहौल बन गया, जब एक बुजुर्ग झाड़-फूंक करने वाला शराब के नशे में अर्द्धनग्न हालत में बीच सड़क पर ‘नौटंकी’ करने लगा।

तेज बारिश हो रही थी और सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही कम थी, लेकिन झाड़-फूंक वाला छोटेलाल कन्नौजिया नशे में ऐसा मदमस्त हुआ कि कभी कार के सामने लेट जाता, तो कभी बाइक के सामने आकर नाटक करने लगता। राह चलते लोग पहले हैरान हुए, फिर परेशान। मामला जब हद से बढ़ा, तो पास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन छोटेलाल बाबा को काबू करना आसान नहीं था। पुलिस को भी उससे निपटने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार काफी समझाइश और मेहनत के बाद पुलिस ने उसे काबू में कर परिजनों को सौंप दिया।

Latest News

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधि का संरक्षण, पद का रौब दिखाते हुए जांच अधिकारी को जांच न करने की...

बरपाली (आधार स्तंभ) : वर्तमान में कई सारे पंचायतों में शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने की...

More Articles Like This

- Advertisement -