बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, घर से उठा ले गया युवक, पुलिस ने शुरू की तलाश

Must Read

 लोरमी. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बीती रात 8 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में रात को सो रही थी. इसी दौरान अज्ञात शख्स ने बच्ची का अपहरण कर लिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला लोरमी के कोसाबाड़ी गांव का है. अपहृत बच्ची की मां ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे उनकी निंद खुली तो तब देखा कि उनकी बच्ची बिस्तर में मौजूद नहीं थी. उन्होंने बच्ची को इधर उधर ढूंढी लेकिन बच्ची का कोई पता नही चला. जिसके बादपरिजनों ने लोरमी थाने में इसकी सूचना दी.

वहीं बच्ची के चाचा खिलावन गिरी का कहना है कि कल घटना के समय घर के आंगन में अपहृत बच्ची अपने मां और विकलांग पति के सांथ सो रही थे. जहां पांच बच्चों में दो बच्चे पुराने घर में सो रहे थे और दो बच्चे जिस घर के आंगन से बच्ची का अपहरण हुआ, वहां सो रहे थे.

एसपी के निर्देश में स्पेशल टीम कर रही खोजबीन

घटना को लेकर DSP मयंक तिवारी ने बताया कि लोरमी इलाके के कोसाबाड़ी गांव की घटना है. अपहृत बच्ची की मां पुष्पा गोस्वामी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है. इस पूरे घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में स्पेशल टीम बनाकर अपहृत बच्ची को ढूंढने की कवायत में जुटी हुई है.

सोशल मीडिया पर लोगों से की अपील

पुलिस ने बच्ची को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है. लोगों को वायरल तस्वीर के आधार पर इलाके में कहीं भी बच्ची के दिखने पर तत्काल मुंगेली पुलिस को सूचना देने की अपील की है.

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -