दर्री में डकैती की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार – लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद

Must Read

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र में दिनांक 14 अप्रैल की रात हुई डकैती की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन समेत डकैती में प्रयुक्त दो अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। वहीं, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विकास कुमार झा ने 15 अप्रैल को दर्री थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे जब वह एनटीपीसी प्लांट से खाना खाकर अपनी मोटरसाइकिल (MP19MJ7613) से साडा कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस जा रहे थे, तभी के.सी. जैन मार्ग, केन्दईखार के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनकी बाइक व ओप्पो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

इस घटना पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 309(6), 310(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -