कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं

Must Read
कोरबा 26 मई 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निश्चित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज भूमि सीमांकन, बंटवारा, नक्शा दुरूस्तीकरण, अभिलेख शु़द्धता, किसान ऋण पुस्तिका, मुआवजा भुगतान, वनाधिकार पत्र, पेंशन सहित अन्य 68 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -