गेवरा कोलफील्ड्स के पास थार कार पलटी, इलाके में मचा हड़कंप

Must Read

कोरबा – कोरबा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गेवरा कोलफील्ड्स के गरुड़ नगर कॉलोनी के पास देर रात एक नई थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा सेंटर वर्कशॉप रोड पर हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

स्थानीय राहगीरों का कहना है कि हादसा देर रात का हो सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार में कितने लोग सवार थे और कौन-कौन घायल हुए हैं। लेकिन घटना की सूचना मिलते ही दीपिका पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, जिस थार से हादसा हुआ है, वह हाल ही में खरीदी गई लग रही है। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि संभवतः चालक नशे में था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस हादसे की पूरी जानकारी जुटा रही है। दीपिका पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, ड्राइविंग के दौरान पूरी सावधानी बरतें और रात में विशेष सतर्कता रखें।

Latest News

Aaj Ka Rashifal 18 June 2025: मकर राशि वाले आज रहें सतर्क, ये राशि भी अपने गुस्से पर रखें काबू वरना बिगड़ जाएगा काम;...

18 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर...
- Advertisement -

More Articles Like This

- Advertisement -