अंधविश्वास या दुश्मनी ? सगे चाचा ने 3 साल की मासूम का काटा गला

Must Read

जशपुर. छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की 3 वर्षीय मासूम बेटी की बली दे दी. यह खौफनाक मामला जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई का है, जहां एक सगे चाचा ने ही मासूम भतीजी का सर धड़ से अलग कर बली चढ़ा दी और शव चूल्हे में डाल दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं आरोपी चाचा  को भी धर दबोचा है.

जानकारी के मुताबिक, छातासराई निवासी आरोपी रामप्रसाद नाग (35 वर्ष) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और अपने भाई से विवाद भी था. वहीं पीड़ित परिवार और गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उसने अंधविश्वास के चलते उसने अपने छोटे भाई राजाराम नाग की 3 वर्षीय बेटी (खुशी) की हत्या कर दी. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के संपर्क में कोई जादू-टोना करने या अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाल व्यक्ति आया होगा, जिसने उसे नरबलि देने के लिए उकसाया होगा. इसी के चलते उसने अपने ही भाई की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया.

Latest News

कोयलांचल में पेट्रोल-डीजल संकट बरकरार: शनिवार को भी पंपों पर लंबी कतारें, जनजीवन प्रभावित

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले के कोयलांचल क्षेत्र—दीपका, बांकीमोंगरा और कुसमुंडा—में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शनिवार को भी जारी रही। ऑयल...

More Articles Like This

- Advertisement -