जांजगीर-चांपा(आधार स्तम्भ) : जिले के एसपी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। बताया जा रहा है कि टी. आर. साहू नामक व्यक्ति पिछले कई दिनों से एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था और लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार कर रहा था। साहू ने अपने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी भाभी की एलआईसी की राशि निकालने के लिए साजिश रची जा रही है।
के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया!




