SP अंकिता शर्मा के निर्देश पर 10 जगहों में रेड, 9 बदमाश गिरफ्तार…

Must Read

राजनांदगांव (आधार स्तंभ) : जिले में ‘विजिबल पुलिसिंग’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर में रात्रि गश्त कर असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों, शराब तस्करों और वारंटियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। एसपी अंकिता शर्मा के पदभार संभालने के बाद पुलिस विभाग में निचले स्तर पर बदलाव किए गए हैं। कई थानों से पुराने आरक्षकों को हटाकर नए आरक्षकों को तैनात किया गया है, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में इस अभियान के लिए 3 राजपत्रित अधिकारी, 6 इंस्पेक्टर और लगभग 100 पुलिस जवानों की 4 टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने थाना बसंतपुर और लालबाग क्षेत्र के चिन्हित एवं संदिग्ध इलाकों में सघन गश्त कर दबिश दी। रात्रि गश्त के दौरान, पुलिस बल ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के डबरीपारा, कुआंचौक, नंदई, चौखड़ियापारा, इंदरानगर, बांसपाईपारा, सागरपारा, ब्राम्हणपारा, प्रभातनगर, बंगालीचाल, शिकारीपारा, शिवनगर जैसे स्लम क्षेत्रों का दौरा किया।

इसके अलावा थाना लालबाग के पेड्री और रेवाडीह में भी गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों, स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों के घरों की जांच की गई। इस कार्रवाई में कुल 59 गुंडा-बदमाशों की जांच की गई। इनमें से 3 फरार आरोपी, 2 स्थायी वारंटी और 4 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार, कुल 9 बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -