SECL की गेवरा कालोनी में देर रात एक बाइक में अचानक आग लग गई…बाइक जल कर खाक हो चुकी

Must Read

कोरबा ( आधार स्तंभ) : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा कालोनी में शनिवार देर रात एक बाइक में अचानक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक बाइक जल कर खाक हो चुकी थी। एसईसीएल कर्मी फोरमैन अंजनी गोपाल की होंडा बाइक घर के आंगन में खड़ी थी।

उसमें आग कब तक लगी, इसकी गोपाल व उनके परिवार के सदस्यों को जानकारी नहीं मिल सकी, पर वाहन का फ्यूल टैंक ब्लास्ट हुआ, तब उनकी नींद खुली। आवाज सुनकर गोपाल व उनका परिवार बाहर निकला, तब उन्होंने देखा कि वाहन में आग लगी है। इस पर उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन फ्यूल टैंक ब्लास्ट होने से पूरा वाहन जल गया। वाहन मालिक अंजनी गोपाल ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

आग कब कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है, यह समझ से परे है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट या किसी असामाजिक तत्व की हरकत हो सकती है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस से कालोनी में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -