SECLडंपर ऑपरेटर चला रहा था दमकल गाड़ी, रनिंग के दौरान पलटने से जख्मी

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के अंदर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां फायर ब्रिगेड गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसे डंपर ऑपरेटर रामस्वरूप चला रहा था। हाल ही में प्रबंधन द्वारा इस कर्मी को फायर ब्रिगेड वाहन चलाने का जिम्मा दिया गया था।

खबरों में कहा गया कि गेवरा वर्कशॉप से खदान के कृष्णा सावेल की ओर गाड़ी खड़ी करने के दौरान ढलान पर वाहन वार्म से टकराकर पलट गया। मौके पर मौजूद खदान कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ऑपरेटर को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत गेवरा अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। लेकिन हाथ में जख्म आए हैं। अब उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना का प्राथमिक कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। यदि गाड़ी विपरीत दिशा में गिरती तो लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।घटना को लेकर कर्मचारियों में रोष है क्योंकि फायर ब्रिगेड वाहन आमतौर पर प्रशिक्षित ड्राइवरों द्वारा चलाया जाता है, लेकिन हाल ही में डंपर ऑपरेटरों को अन्य कार्यों में लगाया जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि इस दुर्घटना के बाद प्रबंधन क्या कदम उठाता है और सुरक्षा उपायों को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है। सूत्रों का दावा है कि घटना के पीछे एक वजह यह भी है कि इंजन एयर लॉक हो गया था जिसकी वजह से ब्रेक फेल हो गया। इस दौरान काफी दूरी तक गाड़ी ने रन किया और फिर गहरी खाई व बिजली पोल से बचते हुए आगे पलट गई।

हास्पिटल में हूं, नहीं बता सकता

घटना माइंस क्षेत्र में हुई है। किसी तरह मैं बच सका। अभी हास्पिटल में हूं और इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता और न बता सकता। वास्तविक कारण कुछ और हैं। कई लोग गलत प्रचारित कर रहे हैं।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -