CG NEWS: विजय जुलूस के दौरान बवाल, भाजपा नेता के घर पर पथराव से मचा हड़कंप, देखें VIDEO

Must Read

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में नगर पालिका चुनाव के नतीजों के बाद जश्न का माहौल हिंसा में बदल गया। वार्ड क्रमांक 22 से कांग्रेस पार्षद राहुल यादव की जीत के बाद उनके समर्थकों द्वारा निकाले गए विजय जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। इस पथराव में भाजपा के शहर महामंत्री संतोष राव के घर को निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस समर्थकों ने वार्ड में विजय जुलूस निकाला, लेकिन इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते यह विवाद पथराव में बदल गया, जिसमें भाजपा नेता संतोष राव के घर पर पत्थर फेंके गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -