चुनाव के लिए नदी किनारे बनाई जा रही थी कच्ची महुआ शराब, मजदूर बनकर पुलिस ने दी दबिश

Must Read

बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच सीपत पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नदी किनारे अवैध कच्ची महुआ शराब का जखीरा बरामद किया है. ग्राम धौराकोना उडांगी में की गई कार्रवाई में 4,72,500 रुपए कीमत की 1575 लीटर शराब जब्त किया है.

जानकारी के अनुसार, गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाए जाने की जानकारी मिलने पर सीपत पुलिस की टीम एनटीपीसी के कर्मचारी व मजदूर बनकर जंगल में पहुंची थी. मामले में पकड़े गए आठ आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2), 34 (1) (च), आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है.

बताया गया कि आरोपियों के द्वारा सरहदी जिला जांजगीर और कोरबा में महुआ शराब खपाई जाती थी. नगरीय निकाय के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी शराब को खपाने की तैयारी थी. मौके से बरामद 8 क्विंटल महुआ लहान लीलागर नदी में नष्ट किया गया. वहीं शराब बनाने का उपकरण एवं बर्तन को जप्त किया गया.

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -