PSC छात्रा की खुदकुशी, प्रेम संबंधों में आए तनाव और मानसिक प्रताड़ना के चलते छात्रा ने उठाया यह कदम

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तम्भ) :  सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा आयुषी कुर्रे उर्फ खुशी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस की मर्ग जांच में सामने आया है कि प्रेम संबंधों में आए तनाव और मानसिक प्रताड़ना के चलते छात्रा ने यह कदम उठाया। जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना अंतर्गत सोनसरी में रहने वाली जरहाभाठा में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। छात्रा ने 21 मार्च को अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। जांच में पता चला कि आयुषी और जांजगीर-चांपा जिले के चांपा के चरण नगर में रहने वाले दीपक कुमार खाण्डे ऊर्फ चेरी के बीच प्रेम संबंध थे। इस दौरान 16 मई 2025 से 20 मार्च 2026 के बीच आयुषी ने दीपक के बैंक खाते में 28 किश्तों में 67 हजार 50 रुपये ट्रांसफर किए थे। जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन 20 मार्च 2026 को शाम करीब छह बजे तक दीपक आयुषी के कमरे में मौजूद था। इसके बाद दीपक के जाने के बाद आयुषी ने उससे संपर्क करने का लगातार प्रयास किया।

काल डिटेल के अनुसार शाम 7.06 बजे से रात 11.59 बजे तक आयुषी ने दीपक को 38 बार काल किया, लेकिन उसने काल रिसीव नहीं किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दीपक किसी अन्य महिला से बातचीत करता और संबंध रखता था। इससे आयुषी परेशान थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। दीपक के व्यवहार और मानसिक दबाव के कारण आयुषी अवसाद में चली गई और उसने अपने कमरे में पंखे से स्टाल बांधकर फांसी लगा ली। जांच के बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Latest News

आकाशीय बिजली गिरने से 3 ग्रामीण की मौत…

कांकेर (आधार स्तम्भ)  :  आकाशीय बिजली गिरने से 3 पुरुषों की मौत हो गयी जबकि 5 महिला घायल हो...

More Articles Like This

- Advertisement -