जिले में संचालित कोल डिपो की लापरवाही उजागर, आसपास का पूरा वातावरण हो रहा प्रदूषित

Must Read

रायगढ़(आधार स्तम्भ) :  जिले में संचालित कोल डिपो में किस तरह की लापरवाही बरती जा रही है, इसकी बानगी नेशनल हाईवे 49 के किनारे देखने को मिली। यहां हजारों टन कोयला भंडारित किया गया है, लेकिन कोयले के ढेर में आग लग चुकी है। कई जगहों से धुआं उठ रहा है जिसके कारण आसपास का पूरा वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कोल डिपो के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल होनी चाहिए लेकिन इसका निर्माण ही नहीं हुआ है। रायगढ़ से झारसुगुड़ा रोड पर दर्रामुड़ा के पास बाईं ओर कोयला भंडारण लाइसेंस जारी किया गया है।

आमिर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खनिज विभाग ने लाइसेंस दिया है। खनिज विभाग कभी यहां झांकने भी नहीं आता। दस हजार टन कोयले का भंडारण किया जा सकता है। वर्तमान में डिपो में बेहिसाब कोयला डंप किया जा चुका है। करीब दो एकड़ कोयले का पहाड़ खड़ा कर दिया गया है। इसमें पीछे की ओर कोयले के ढेर में कई जगहों पर आग लग चुकी है। धुआं उठ रहा है, जिसकी वजह से प्रदूषण फैल गया है। कोयले की मात्रा भी अनुमति से अधिक नजर आ रही है। बाजू में ही पेटोल पंप भी है।

तेज आंधी-तूफान की स्थिति में कोई हादसा भी हो सकता है। डिपो की वजह से नेशनल हाईवे के ऊपर तक कोल डस्ट फैला हुआ है। कोई भी वाहन गुजरने पर डस्ट तेजी से उड़ती है। कभी कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से डिपो संचालक मनमाने तरीके से काम कर रहा है। कोयले के स्टॉक से साथ वहां भारी मात्रा में फ्लाई एश और छाई भी डंप किया गया है, जहां से गाडिय़ां लोड होती हैं, वहीं पर छाई रखे जाने के कारण कई संदेह पैदा हो रहे हैं। इस डिपो में ओडिशा और कोरबा से कोयला लाया जाता है। बरसात के पहले कोयले का स्टॉक जमा किया जा रहा है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -