नवविवाहिता ने की आत्महत्या: कमरे में फांसी के फंदे से मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम

Must Read

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक घटना के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, युवती का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब उसे फंदे से झूलते देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Latest News

होली पर 4 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंद…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आदेश जारी कर होली पर्व के...

More Articles Like This

- Advertisement -