कोरबा में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Must Read

कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम केशला में तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक सराईसिंगर से तुमान लौट रहे थे।

घायलों को भिलाई बाजार अस्पताल से जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया गया है। यह हादसा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क पर हुआ, जहां भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है।

ग्रामीणों ने नियमों की अनदेखी और प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर हाइवा चालक की तलाश तेज कर दी है।

Latest News

बीच सड़क दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गई जब...

More Articles Like This

- Advertisement -