छोटा हाथी पलटने से 20 से अधिक घायल, 2 की हालत नाजुक, दशगात्र कार्यक्रम में जाने के दौरान हुआ हादसा

Must Read

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। गौरेला के कल्याणिका स्कूल के पास एक छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं जबकि 2 की हालत गंभीर है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन में 20 से भी अधिक लोग सवार थे, जो अमरैया टोला से बढ़ावनढांड गांव में एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मेटाडोर तेज रफ्तार में था और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत 112 और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गौरेला के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -