शपथ ग्रहण में बड़ी गलती, मेयर मैडम ने गलत शब्द पढ़ा, मचा बवाल

Must Read

बिलासपुर. नगर निगम बिलासपुर की नव निर्वाचित महापौर पूजा विधानी और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ. कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, महापौर पूजा विधानी ने एक नहीं बल्कि दो बार महापौर पद की शपथ ली.

बिलासपुर निगम की नई महापौर पूजा विधानी ने दो बार शपथ ली. पहली बार में नवनिर्वाचित मेयर ने शपथ लेने के दौरान भारत की संप्रभुता के बदले भारत की साम्प्रदायिकता पढ़ लिया. जिसके बाद उन्हें शपथ दिला रहे कलेक्टर ने टोक दिया और दोबारा से सही शपथ दिलाई. इस तरह पूजा विधानी ने आज दो बार महापौर पद की शपथ ली.

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -