मायावती के भतीजे बोले-केजरीवाले के वादे द्रौपदी की साड़ी जैसे ,जानें पूरा मामला

Must Read

नई दिल्ली। बसपा अध्यक्ष मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल को-ऑर्डिनेटर आकाश आनंद का अरविंद केजरीवाल पर दिया बयान चर्चा में है। आकाश आनंद रविवार को दिल्ली के कोंडली में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के वादे ऐसे हैं, जैसे द्रौपदी की साड़ी। ये फेंकते जाएं और हम लपेटे जाएं। आकाश आनंद पहले नेता नहीं हैं, जिन्होंने कोई विवादित बयान दिया है।

दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान कई नेताओं के ऐसे बयान आ रहे हैं, जिन पर विवाद हो रहे हैं। रविवार को ही भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़क बनाने का बयान दिया था। इस पर कांग्रेस ने विरोध जाहिर करते हुए कहा था- संघ की मानसिकता को ऐसे ओछे नेताओं के बयान जाहिर कर देते थे।

Latest News

नशेड़ियों का आतंक अब सड़कों और गलियों से निकलकर थाने के भीतर पहुंचा

कोरबा(आधार स्तंभ) :   नशेड़ियों का बढ़ता आतंक अब केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थानों तक सीमित नहीं रह गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -