पत्रकार मुकेश हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, SIT ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से पकड़ा

Must Read

रायपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुकेश के शरीर पर कई घातक चोटों के निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश के लीवर के 4 टुकड़े, 5 पसलियां टूटी हुई और सिर में 15 फ्रैक्चर मिले हैं। इसके अलावा, उनका हार्ट फटा हुआ था और गर्दन भी टूटी मिली। डॉक्टरों ने इस मामले पर कहा कि उन्होंने अपने 12 साल के करियर में ऐसी क्रूर हत्या कभी नहीं देखी।

इस बीच, SIT की टीम ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर बीजापुर लाकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। SIT के प्रभारी मंयक गुर्जर ने बताया कि अब तक सुरेश चंद्राकर सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य तीन आरोपी, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर, और महेंद्र रामटेके पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -