कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में बड़ी सफलता: महिला नक्सली ढेर, पुलिस ने कई शीर्ष माओवादी नेताओं के मारे जाने का किया दावा

Must Read

बीजापुर. कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर चल रहे एंटी नक्शल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है. मुठभेड़ में एक वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर हुआ है. बता दें कि इस ऑपरेशन के 15 दिनों में जवानाें ने 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है. पुलिस का दावा है कि इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली भी मारे गए हैं.

महिला नक्सली के पास से 303 राइफल भी बरामद किया गया है. पुलिस ने दावा किया है कि इस अभियान के दौरान कई बड़े माओवादी लीडर मारे गए हैं या तो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ऑपरेशन के दौरान अब तक सैकड़ों नक्सली ठिकानों और बंकर को नष्ट किया किया गया है. इस ऑपरेशन में DRG, STF, COBRA, CRPF की संयुक्त टीम शामिल हैं.

Latest News

बीच सड़क दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गई जब...

More Articles Like This

- Advertisement -