हरदीबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा: जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 लीटर कच्ची महुआ शराब, शराब बनाने के उपकरण एवं अवैध बिक्री से प्राप्त नकदी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: सोनकुंवर धनुहार (40 वर्ष)
पिता का नाम: स्व. मंगलूराम धनुहार
निवासी: मुक्ता धनुहारपारा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के निर्देश पर हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -