महादेव सट्टा विवाद: कांग्रेस पार्षद पर लाखों के ट्रांजेक्शन का आरोप, युवक ने बताई पिटाई की दास्तां

Must Read

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के घर महादेव सट्टा मामले में CBI ने छापा मारा था। अब भिलाई नगर निगम कांग्रेस पार्षद और उप-सभापति मन्नान गफ्फार खान पर महादेव सट्टा पैनल चलाने का आरोप लगा है।

युवक ने बताया कि मन्नान और उसके भाईयों ने उससे अकाउंट लिया था। बाद में बैंक से फोन आया कि लाखों के ट्रांजेक्शन हुए हैं। उसने मन्नान से अपना अकाउंट वापस करने कहा। इसके बाद युवक ने अपने अकाउंट से 10 हजार रुपए निकाले। इससे नाराज होकर मन्नान और उसके भाइयों ने युवक को कमरे में बंद करके पीटा।

मन्नान के वार्ड क्षेत्र में रहने वाले कैंप 2 चटाई क्वार्टर निवासी उत्तम सिंह उर्फ बॉबी (25 साल) ने छावनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पार्षद मन्नान गफ्फार खान और उसका भाई मिलकर महादेव ID का पैनल चलाते हैं।

उसने दावा किया कि उसका बैंक अकाउंट चेक किया जाए तो यह साफ हो जाएगा कि मन्नान और उसके भाई ID चलाते हैं।

मन्नान और उसके भाई से थी दोस्ती

युवक ने बताया कि उसकी मन्नान और उसके भाई जोहेब और सद्दाम के साथ अच्छी दोस्ती थी। उनका अक्सर घर के पास बाजार में उठना बैठना होता था। दो महीने पहले मन्नान ने उससे उसका बैंक अकाउंट मांगा था।

उसने कहा कि कुछ पैसे मंगाना है, 2-3 दिन में वापस दे देगा। बॉबी ने मन्नान को अकाउंट और पासवर्ड दे दिया।

बॉबी के पास बैंक से आया फोन

इसके बाद उसने अकाउंट मांगा, लेकिन उन्होंने बहाना बनाकर कुछ दिन बाद देने को कहा। कुछ दिन पहले बॉबी के पास बैंक ऑफ इंडिया से फोन आया कि आपके खाते में दो महीने के अंदर कई लाख का ट्रांजेक्शन हुआ है। उन्हें शक है कि गलत तरीके से पैसे आ रहे हैं। इस पर बॉबी ने कहा कि वह पता करता है और वहां से चला आया।

वापस आने के बाद उसने मन्नान और उसके भाइयों से उसका बैंक अकाउंट देने को कहा। उसने आरोप लगाया कि तुम लोग उसके खाते में महादेव सट्टा का पैसा मंगाते हो। इस पर वो लोग झगड़ा करने लगे और कहने लगे कि वो चाहे तो पता कर ले। एक दो दिन में वो उसका अकाउंट दे देंगे।

Latest News

पारिवारिक तनाव और नशे की लत से टूटा युवक, घर में लगा ली फांसी…

धमतरी,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -