झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया ने की रामकुमार राठिया की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। 3 जनवरी 2025 को रजगामार थाना क्षेत्र में एक हत्याकांड का मामला सामने आया, जिसमें शराब पीने के विवाद के कारण झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया ने टंगिया से हमला कर रामकुमार राठिया की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण

प्रार्थी नारद राठिया ने 3 जनवरी को पुलिस स्टेशन रजगामार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा रामकुमार राठिया को झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया घर से बुलाकर ले गया था। दोनों के बीच शराब पीने के लिए पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ और झूल सिंह ने गुस्से में आकर टंगिया से रामकुमार के गले पर वार कर दिया। इस हमले में रामकुमार की मौत हो गई और उसका शव बस स्टैण्ड के यात्री प्रतीक्षालय के पीछे लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -