कोरबा: कटघोरा क्षेत्र में दंतैल हाथी ने मचाया तांडव, 4 घर तोड़े, घरों का धान खाया – ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

Must Read

कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज अंतर्गत फुलसर, रोदे और कोदवारी गांव में मंगलवार की रात एक दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने चार कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा धान खा गया। हाथी के इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में 18 हाथियों का एक झुंड घूम रहा है, जिसमें से एक दंतैल हाथी अलग होकर गांवों में घुस आया और तबाही मचाने लगा। वहीं झुंड के बाकी हाथी फिलहाल शांत हैं।

रातभर जागकर ग्रामीणों ने बचाई जान
फुलसर गांव के निवासी धनराज सिंह के घर पर सबसे पहले हाथी ने हमला किया। मिट्टी की दीवार तोड़कर घर में घुस आया और वहां रखी धान की एक बोरी खा गया। इस दौरान घर में मौजूद बीमार महिला को परिवार वालों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला।

Latest News

रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोरी की घटना से रहवासी परेशान, संदिग्ध युवक कैमरे में कैद

कोरबा(आधार स्तम्भ) :   शहर के रामपुर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित 26 नंबर ब्लॉक में एक संदिग्ध युवक वाहन से...

More Articles Like This

- Advertisement -