कोरबा: खमरोरा में गौमाता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Must Read

कोरबा: जिले के सीविल लाईन थाना क्षेत्र के खमरोरा स्वागत द्वार के पास एक गौमाता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोग अपनी दिनचर्या के अनुसार बाहर निकले, तो उन्हें एक दुकान के पास मृत पड़ी गौमाता का शव बांस की रेलिंग में फंसा हुआ दिखाई दिया। गौमाता के शरीर पर जख्मों के निशान भी मौजूद थे, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीविल लाईन पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान भी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर जमा हुए लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और उनके मन में शक है कि गौमाता को मारकर इस हालत में फेंका गया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -