कोरबा: तेज रफ्तार कार 25 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 SECL कर्मियों की मौत, 2 गंभीर घायल

Must Read

कोरबा। जिले के बागो थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में SECL के दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके परखच्चे दूर-दूर तक बिखर गए।

मृतकों की पहचान और हादसे का कारण

दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान गणेश प्रजापति (35) और रुद्रेश्वर गोड (35) के रूप में हुई है। गणेश कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में कार्यरत था, जबकि रुद्रेश्वर केबल विभाग में पदस्थ थे। दोनों हादसे के दौरान कार के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Latest News

राजनांदगांव के मटन मार्केट में गरजा बुलडोजर! भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 70 दुकानों पर कार्रवाई

राजनांदगांव(आधार स्तंभ)  : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -