कोरबा: बिना अनुमति तेज आवाज में बजा रहे डीजे पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन व साउंड सिस्टम जब्त

Must Read

कोरबा, 09 फरवरी 2025: शहर में बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर है। इसी क्रम में मानिकपुर पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन व साउंड सिस्टम जब्त किया है।

बिना अनुमति बज रहा था डीजे, पुलिस ने की कार्रवा

घटना 08 फरवरी 2025 की है जब मानिकपुर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आर.एस.एस. नगर, कोरबा चौक के पास एक पिकअप वाहन (CG-12 S-3905) में डीजे साउंड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बज रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही थी।

सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और वहाँ एक संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। वाहन चालक की पहचान तेरस कुमार पटेल (निवासी सिलयारी भाठा, थाना उरगा) के रूप में हुई। जब उससे डीजे बजाने की अनुमति व दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -