कोरबा: नए साल का जश्न, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मना उत्सव

Must Read

कोरबा। जिले में पुराने साल को विदाई और नए साल का स्वागत धूमधाम से किया गया। 31 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी की शाम तक पिकनिक स्पॉट, पर्यटन स्थलों और गार्डनों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवारों के साथ बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने साल के पहले दिन को खुशी और उल्लास के साथ मनाया।

पुलिस ने संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी

कोरबा में नए साल के जश्न के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या हुड़दंग से बचने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई ने इस बार उत्सव को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया।

पिकनिक और पर्यटन स्थलों पर तैनात रही पुलिस टीमें

सभी पिकनिक, पर्यटन और दर्शनीय स्थलों पर 31 दिसंबर की शाम से ही पुलिस टीमें तैनात रहीं। प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त स्थानों पर पुलिस और यातायात विभाग ने वाहन चेकिंग के साथ-साथ निगरानी भी की। शहरी और बाहरी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग टीमों को तैनात किया गया, जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे।

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -