कोरबा: जटगा के पास बड़ा सड़क हादसा टला, यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त

Must Read

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कोई दुर्घटना न हो। ताजा मामला जटगा के पास सामने आया, जहां पेंड्रा से कोरबा आ रही एक यात्री बस का कमानी पट्टा टूट गया, जिससे बस मुख्य सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के बीच चीख-पुकार मचने लगी, खासतौर पर बस में सवार महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे दहशत में आ गए। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस की सहायता से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

यात्रियों ने उठाए सवाल
यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस की हालत काफी खराब थी, इसके बावजूद इसे सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था। उन्होंने परिवहन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि खराब स्थिति में चल रही बसों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? आखिर ऐसे वाहनों को सड़क पर चलने की अनुमति कौन दे रहा है?

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -