कोरबा: उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत में जुआ खेलते तीन आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, ₹5000 नकद व पांच बाइक जब्त

Must Read

कोरबा। जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उरगा पुलिस ने सोमवार को ग्राम उमरेली स्थित शराब भट्ठी के पास खेत में जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से ₹5000 नगद, 52 पत्ती ताश और पांच मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि कुछ अन्य भागने में सफल रहे।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -