कोरबा: हायर सेकेंडरी हिन्दी परीक्षा का निरीक्षण, सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित वर्ष 2025 की हायर सेकेंडरी परीक्षा का आयोजन शनिवार, 01 मार्च 2025 को किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोरबा के निरीक्षण दलों ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा की सुचारु रूप से संचालन की पुष्टि की।

21 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
निरीक्षण दलों ने कुल 21 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शा.उ.मा.वि.) गोढ़ी, भैसमा, रामपुर करतला, नोनबिर्रा, सेन्द्रीपाली, कटघोरा, छुरी, उरगा, कनकी, कुदुरमाल सहित अन्य प्रमुख स्कूल शामिल रहे।

निरीक्षण दलों ने जिला शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में सेजेस चैतमा, सेजेस माखनपुर, शा.उ.मा.वि. बकसाही का भी निरीक्षण किया। रिपोर्ट के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि सामने नहीं आई।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -