कोरबा: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मचाया कहर, नशे में धुत चालक ने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों और स्कूटी को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा

Must Read

कोरबा। जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में 9 जून की रात एक तेज रफ्तार और नशे में धुत स्विफ्ट कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया। मीरा रिसॉर्ट के सामने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों और एक एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। uncontrolled गति से दौड़ती कार अंत में नगर निगम के डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि घटना के वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी की जान नहीं गई।

पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि चालक बेकाबू होकर एक-एक कर वाहनों को ठोकता चला गया। वाहन मालिकों का कहना है कि उन्होंने रोज की तरह अपनी गाड़ियां घर के सामने खड़ी की थीं। देर रात टक्कर की तेज आवाज सुनकर जब बाहर निकले तो उनकी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं।

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे लापरवाह और नशे में धुत चालकों पर अंकुश लगाया जा सके।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -