तेज रफ्तार भारी वाहन ने 7 बैलों को कुचला 5 ने मौके पर तोड़ा दम

Must Read

रायगढ़(आधार स्तम्भ) :  धरमजयगढ़ क्षेत्र में रैरुमा से कुछ दूरी पर भारतमाला सड़क पर एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। काजूबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने 7 बैलों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि 5 बैलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य बैल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक एर्टिगा कार भी टक्कर की चपेट में आ गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भारतमाला सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -