कोरबा: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने ड्यूटी ना लगाने पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को किडनैप कर बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने नाइट शिफ्ट में ड्यूटी नहीं लगाने पर अपने डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को किडनैप कर बेहोश होते तक पीटा। यह घटना 11 फरवरी को घटित हुई। आरोपियों में किरण चौहान और मोतीपाल यादव शामिल हैं, जिनका आपस में रिलेशनशिप था।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, किरण चौहान और मोतीपाल यादव दोनों एक साथ नाइट शिफ्ट करना चाहते थे, लेकिन जब डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस पांडेय ने उनकी मांग को नकारा किया, तो दोनों ने इसे अपनी तौहीन समझा। इसके बाद, किरण चौहान ने बदला लेने की साजिश रची। 11 फरवरी को उसने प्रिंस पांडेय को ऑफिस बुलाया, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद, दोनों ने प्रिंस पांडेय को ऑफिस के कमरे में जमकर पीटा। पीट-पीट कर उसे बेहोश कर दिया और फिर किडनैप कर अपने घर ले गए, जहां भी उसकी पिटाई जारी रही।

कैसे सामने आया मामला?
इस दौरान, प्रिंस पांडेय ने 12 फरवरी को अपने ओडिशा के दोस्त तारिणी ब्रह्म को लोकेशन भेजी, जिससे उसे पता चला कि प्रिंस गायब है। तारिणी ने कोरबा सिविल लाइन थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और 12 फरवरी की रात को लोकेशन पर छापा मारा, जहां मोतीपाल यादव और किरण चौहान प्रिंस पांडेय के साथ मिले। पुलिस ने तुरंत उन्हें छुड़ाया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

Latest News

मानसून में मौसमी बीमारियों का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी,बच्चों का रखें ख़ास ख्याल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  मानसून की बारिश जहां भीषण गर्मी से राहत लेकर आई है, वहीं इसके साथ मौसमी और...

More Articles Like This

- Advertisement -