कोरबा ब्रेकिंग: संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने दो महीने बाद खोदी जाएगी कब्र, ओडिशा में हुई थी युवक की मौत

Must Read

कोरबा : जिले में 2 महीने बाद एक युवक का शव कब्र खोदकर निकाला जाएगा। रुमगरा के रहने वाले तबरेज रजा (24 साल) की मौत के दो महीने बाद प्रशासन ने कब्र खोदने की अनुमति दी है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है। तबरेज अप्रैल 2025 में स्थानीय ठेकेदार अरुण पाल के साथ ओडिसा के रायगढ़ा स्थित अलमिना इंटरनेशनल पावर प्लांट में काम करने गया था। 15 दिन बाद 19 अप्रैल को तबरेज की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। ठेकेदार ने परिवार को मामूली बीमारी बताकर उड़ीसा आने से मना कर दिया। इसके बाद वह सीधे शव लेकर कोरबा पहुंच गया और वहां उसे दफनाया गया था। परिवार को संदेह होने के बाद अब फिर से कब्र खोदकर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

बेटे को कोई बिमारी नहीं थी – पिता

एक दिन में ही स्थिति बिगड़ने से परिवार को मौत पर संदेह है। मृतक के पिता नजर इमाम ने बताया कि तबरेज अपने 15 साथियों के साथ उड़ीसा गया था। वहां वह ड्राइवरी और सुपरवाइजर का काम करता था। वह रोज फोन पर बात करता था और स्वस्थ था। उसे कोई बिमारी नहीं थी। 19 अप्रैल की सुबह ठेकेदार ने फोन किया कि आपके बेटे के हाथ पैर में अकड़न हो रही है। तब मैने इलाज की बात कही थी, अब इलाज हुआ या नहीं ये पता नहीं चल पाया। शाम को फिर फोन आया कि उसकी डेथ हो गई। अचानक उसे क्या हो गया वो मैं जानना चाहता हूं।

प्रशासन ने दी अनुमति : परिजनों ने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कलेक्टर से गुहार लगाई। अब प्रशासन ने कब्र खोदकर पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी है। शव का पोस्टमार्टम होगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

आज हो सकती है खुदाई मृतक के पिता का कहना है कि मामूली बीमारी से मौत नहीं हो सकती। वे पोस्टमार्टम से मौत के असली कारणों का पता लगाना चाहते हैं। फिलहाल ठेकेदार अरुण पाल को भी ओडिसा से कोरबा बुला लिया गया है। आज ही कब्र की खुदाई हो सकती है।

Latest News

19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी…

जांजगीर-चांपा (आधार स्तम्भ) :  जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नगर पंचायत राहौद में एक नवविवाहित...

More Articles Like This

- Advertisement -