Karnataka CM Race: सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

Must Read

डिप्टी CM का पद संभालेंगे डीके शिवकुमार

Karnataka CM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बहुत मंथन हुआ है. कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चला है. वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की दावेदारी के बीच बड़ी खबर ये है कि कल (गुरुवार) को कर्नाटक के सीएम के तौर पर सिद्धारमैया शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, वे अकेले ही शपथ लेंगे. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी होनी बाकी है. दूसरी तरफ, डीके शिवकुमार को मनाने का सिलसिला जारी है.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर सिद्धारमैया के विधायक दल का नेता चुने जाने का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है. वहीं सिद्धारमैया के घर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लग गया है और वे जश्न मनाने लगे हैं. माना जा रहा है कि वे कल दोपहर बाद कर्नाटक के सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया गया है जिस पर फिलहाल वह तैयार नहीं हैं. इसके पहले, डीके शिवकुमार ने कहा था कि वह पार्टी से बगावत नहीं करेंगे और न ही पार्टी को धोखा देंगे. उनका कहना था कि सभी के सभी विधायक कांग्रेस के हैं और वे अकेले हैं. फिलहाल डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश भी दिल्ली में मौजूद हैं और वे पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं.

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -